आजमगढ़ कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए गुरुवार को डीआइजी सुनील कुमार सिंह ने जहानागंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था को सुधार के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए। जहानागंज थाने पहुंचे डीआइजी सुनील कुमार को पुलिस को गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, हेल्प डेस्क, मेस की गहनता से जांच की। कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर तरिके से रख-रखाव के लिए के साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए निर्देश दिया। थाने पर आने वाले प्रार्थना पत्रों और शिकायतो का शत-प्रतिशत निस्तारण एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने के साथ वाहनों की नीलामी, मालों का निस्तारण करवाकर विभाग को अवगत कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *