राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के तत्वावधान में बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वी जयन्ती धूम-धाम से कुँवर सिंह उद्यान पार्क में मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सरंक्षक चौधरी रामवृक्ष शर्मा व संचालन प्रदेश सचिव तारिक सलमानी ने किया।

जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि श्री मारकण्डेय शर्मा जी व विशिष्ट अतिथि कैप्टन मुसाफिर शर्मा, व श्री प्र० रामाश्रय शर्मा जी रहे।

सर्वप्रथम नाई समाज के लोगों द्वारा स्व० कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा भारत-रत्व दिये जाने पर भारत सरकार के प्रधानमंत्री व देश की राष्ट्रपति जी को आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि द्वारा नै समाज के वयोवृद्ध समाज सेवियों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया। सैकड़ो कम्बल गरीबो में वितरण किया गया।

स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर शहर में जलूस भी निकाला गया। जुलुस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय नाई गहासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्व० कर्पूरी ठाकुर जी बिहार राज्य में दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला बिहार में लागू करके गरीबों, पिछड़ों, शोसितों व महिलाओं के लिए वरदान साबित हुए। कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन ईमानदारी, सादगी व साफगोई की खुली किताब रहा है। कर्पूरी ठाकुर जी अपने जीवन काल में कभी कोई चुनाव नहीं हारे।

जुलूस में जिलाध्यक्ष युवा मोचों दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा, आलोक शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, कतवारू शर्मा, मोनू शर्मा, बालमुकुन्द शर्मा, मुख्तार असारी, छोटू सलमानी, नासिरूद्दीन सलमानी, संतोष शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ० के०सी० शर्मा, श्रवण शर्मा, गिरिजा प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा जेतू शर्मा, जगदीश शर्मा, अच्छेलाल शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, गिरीश शर्मा, सुनील शर्मा, रदिकान्त शर्मा, मन्नू शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप शमा, अमरदेव, धर्मेन्द्र शर्मा, पप्पू शर्मा जादि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *