मऊ जिले मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया!
एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन ने बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है। वर्तमान में 108 की 23 और 102 की 27 एंबुलेंस कार्यरत हैं। यह सेवा आम जनमानस के लिए बिल्कुल निःशुल्क है ।
