
**कोपागंज रेलवे स्टेशन जय श्री राम जयकारों से गूंजा।
देवेन्द्र कुशवाहा
कोपागंज मऊ। बसंत पंचमी पर संगम महाकुंभ स्नान करने वाले सौ से श्रद्धालुओं को रविवार को जनपद मऊ के समाजसेवी अजय जायसवाल ने कोपागंज से जाने वाले मेला स्पेशल ट्रेन से निशुल्क रेलवे टिकट भोजन और फूलों की वर्षा कर रवाना किया। इस दौरान कोपागंज रेलवे स्टेशन जय श्रीराम से गूंज उठा। हालांकि बीते 29 जनवरी की रात मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के बाद हुई भगदड़ से मरने वाले श्रद्धालुओं के मौतों की घटना से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह काफी कम रहा। बावजूद बसंत पंचमी स्नान के लिए रविवार को महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं का जोश काफी भरा हुआ था । उनका कहना था कि सरकार के इंतजाम पर पूरा भरोसा है और वे बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान कर सकुशल जरूर घर वापस होंगे । इस दौरान समाजसेवी अजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बसंत पंचमी पर ट्रेन से कोपागंज से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकट ,भोजन के पैकेट और फूलों का वर्षा कर उन्हें महाकुंभ रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा नेता डाक्टर विरेन्द्र गुप्ता, संजीव कश्यप,राजेश यादव, संजीव गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, आदि मौजूद थे।
