

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा
नगर पालिका मऊ मे 09 फरवरी को नेशनल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि घोसीलोकसभा के सांसद राजीव राय और कार्यक्रम के अध्यक्ष सर्वेश दुबे पूर्व प्रधानाचार्य नोमानी इण्टर कालेज की उपस्थिति मैं आयोजित किया गया। पूरे सत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें मेहंदी कंपटीशन राइटिंग कंपटीशन ड्राइंग कंपटीशन और इसके साथ-साथ वार्षिक खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर रेस, 50 मीटर रेस, स्वीट रेस, स्लो साइकिल रेस, मटका रेस. म्यूजिकल चेयर, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बाल पासिंग रिले, स्किपिंग और बैडमिंटन के खेलों में चारों हाउस (रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस) के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन में हिस्सा लेने वाले को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया राजीव राय सांसद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा इस तरह के आयोजन कराने से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को और अच्छे ढंग से निखारा जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश दुबे पूर्व प्रधानाचार्य ए. एल. इण्टर कॉलेज ने अपने अनुभव को बच्चों के साथ साझा करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और अभिभावकों से निवेदन किया कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्लू हाउस सबसे अधिक गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर बसपा के पुर्व एम यल सी सालीम अंसारी ,मऊ के पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालिका, समाजवादी नेता अल्ताफ अंसारी अन्य समाजसेवी लोग मौजूद रहे
स्कूल के मैनेजर इंजी० शोएब नोमानी ने आए हुए मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष और अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के इस सोशल मीडिया के दौर में स्कूल के साथ साथ अभिभावकों को भी बच्चों के खेल-कूद पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे उनके प्रतिरक्षा शक्ति (इम्यून पावर) में वृद्धि हो और बच्चे हर मौसम में होने वाली बीमारियों से बचे रहे। अंत में प्रिंसिपल ने सभी टीचरों, बच्चों और अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए प्रोग्राम का समापन किया।
