बलरामपुर (आजमगढ़): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर सोमवार को करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार एसीएमओ डॉ अरविंद चौधरी व डॉक्टर उमा शरण पांडे ने स्कूल के बच्चे को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
21.73 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार कहा की एक से 19 वर्ष की आयु वाले सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्त में डब्ल्यूबीसी की मात्रा कम होगी तो बच्चे के शरीर में मुख्यता उनके दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा अपेक्षित मात्रा से कम पहुंचती है। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से हो, इसके लिए सरकार के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल मनाया जाता है।
उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं। यदि किसी कारणवश 10 फरवरी को बच्चा स्कूल नहीं गया है तो उसे 14 फरवरी को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए 6 महीने से 5 साल तक के बच्चों में आईएफए सिरप सप्ताह में दो बार, 5 से 10 साल तक के बच्चों के लिए आयरन की पीली गोली सप्ताह में एक बार जबकि 11 से 19 साल तक के बच्चों के लिए नीली गोली सप्ताह में एक बार दी जाती है। इस मौके पर पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग व वी स्कूल के प्रबंधक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *