

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा
मऊ में स्थित, साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटीया व इन्दु प्रकाश फार्मेसी कालेज में फ्रेसर पार्टी का आयोजन किया गया । बी0फार्म प्रथम वर्ष के मिस्टर फ्रेशर प्रितम प्रकाश और मिस फ्रेशर अंशिका व डी0फार्म प्रथम वर्ष के मिस्टर फ्रेशर अभिनव दुबे और मिस फ्रेशर अर्चना चैहान चुनी गई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मनोज कुमार राय , संजय पाण्डेय, डिम्पल जयसवाल , मनीष कुमार राय (चैयरमैन प्रकाश ग्रुप) ई0 अविनाश सिंह , डा0 यशवन्त सिंह थे । छात्र व छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व साई कालेज आफॅ फार्मेसी के प्रबधंक अखिलेश राय द्वारा बी0फार्म व डी0 फार्म के छात्र व छात्राओं को उनके भविष्य के लिये आर्शिवाद दिया और कहा कि आपको चुनौतियोें का सामना करते हुए बुलन्दियों को छुना है ओर कालेज का नाम रोशन कराना है व परीक्षा मे अपना सर्वश्रेष्ठ करो, बाकी सब भूल जाओ। ईश्वर आपके हर प्रयास मे आपके साथ है। परीक्षा की शुभकामनाएं। आपकी मेहनत और प्रतिभा किसीसे कम नहीं है, और वो वक्त आज आ चूका है जिसके जरिए आप खुद को साबित कर सकते है। इस दौरान साई कालेज एवं इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज के प्रबन्धक अखिलेश राय , प्रधानाचार्य अजय कुमार, व अध्यापकगण अविनास पाण्डेय, शिवम सुशील , अखिलेश सिंह चैहान,अजय सिंह, इरफान खान , मुदस्सीर शमीम,कपिल व विवेक पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव,अंकिता सिंह, जुही गुप्ता, आकंाक्षा राव व सभी छात्र छात्रा भी उपस्थित थे ।
