


संवाददाता धीरज वर्मा
उ प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ0 प्रियांक मौर्या आज गुरुवार को लगभग 11:00 बजे पुलिस लाइन सभागार में नामित अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। जिसमें महिलाओं पर किसी भी प्रकार के घरेलू हिंसा या अन्य प्रकार की समस्या को लेकर पहुंचे पीड़िताओं ने मुख्य अतिथि को बारी बारी अपनी समस्याएं उनके समक्ष प्रस्तुत किया जिसके निदान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देशित किया।तो वही पीड़ितों को अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया साथ ही गरीब शोषित वंचितों महिलाओं तक सरकार की लाभान्वित योजनाओं को भी पहुंचने का आश्वासन दिया । सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पीड़ितों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रियंका मौर्या ने मीडिया से वार्तालाप के दौरान संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं के हित में न्याय हेतु आवश्यक कारवाही जो बताई गई है वह संबंधित अधिकारियों द्वारा पालन किया जा रहा है या नहीं। इसको मैं स्वयं सुनिश्चित करूंगी।
