ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा
जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड अभियान के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक महोदय महेश सिंह अत्री, थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य के कुशल निर्देशन में, साइबर पोर्टल पर सन्दर्भ संख्या23108240088746 के शिकायतकर्ता पूनम तिवारी सा0 हिकमा थाना कोपागंज जनपद मऊ के खाता संख्या 433802010820142 यूनिय बैंक ऑफ इण्डिया के आवेदिका को बिते 20 अक्टूबर 2024 फोन आया की उसका एक पर्सल है जिसमे अवैध समान है । आवेदिका को डरा धमका कर उससे 33000 रूपये का गमन कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदिका ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी थाना कोपागंज में नियुक्त साइबर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीडिता/आवेदिका उपरोक्त के खाते में पूरा 33000 रुपये वापस कराया गया ।
