आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रथम दिन 15/02/2025 से प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत भवन आजमगढ़ में आज से शुरू हुआ जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है इस प्रशिक्षण में आज गेस्ट के रूप में वर्तमान आजमगढ़ उप मुख्यचिकित्साअधिकारी डॉक्टर अरविंद चौधरी उपस्थिति रहे उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले यही सासन की मंशा हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुचाने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर धर्मेंद्र, अमित दुबे, सत्य प्रकाश यादव व आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी 30 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अजय राय, वरुण यादव, वीरेंद्र यादव, गुलशन कुमार, अशोक चौरसिया, अजय यादव, आनंद कुमार, रवि प्रजापति, राजेश कुमार और सुरेंद्र कुमार सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *