

रिपोर्ट, गंगा प्रकाश त्यागी आजमगढ़
दबंगो ने दलित युवक को पैसा छीनने के विरोध करने पर पीटा, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
खबर आजमगढ़ से है जहां अखिलेश कुमार पुत्र श्यामनाथ कुमार ग्राम-पिताम्बरपुर, थाना गम्भीरपुर, जिला-आजमगढ़ ने आरोप लगाया है कि ग्राम बनावा के व्यक्ति सरवन यादव पुत्र लालमुनी, बिट्टू पुत्र बासदेव गौड़ ये लोगों ने मिलकर दिनांक 12. फरवरी 2025 को समय 7 बजे शाम को रास्ते में जबरन प्रार्थी से पैसा मांगने लगे। पैसा न देने पर गन्दी गन्दी गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे। प्रार्थी के मोबाइल के कबर में रखा पैसा 1800 निकाल लिये तथा पर्स भी छिन लिये और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दिये।वही पीड़ित ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना गम्भीरपुर को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। वही इस मामले में पीड़ित एसपी आजमगढ़ कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है
साथ ही व्यक्तियों के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग की है आइए सुनते है कि पीड़ित ने मीडिया से बात चित में क्या कुछ कहा ll
