स्मार्ट मीटर घोटाला: उपभोक्ताओं से मनमाना बिल वसूली पर हंगामा
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का आरोप – भाजपा सरकार विकास में बाधा डाल रही
 बिजली निगम के निजीकरण का विरोध, सपा सांसद ने बताया गलत कदम
 दिल्ली ट्रेन हादसे की जांच की मांग, सपा सांसद ने सरकार को घेरा
रुपये की गिरती कीमत पर भाजपा सरकार की चुप्पी पर सवाल

आजमगढ़। आज स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, स्मार्ट मीटर लगाकर मनमाना बिल भेजने के मामले आए दिन आ रहे हैं। इससे जनता परेशान है। उक्त बातें रविवार को पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह हर कार्य करेगी जिससे जनपद के विकास में बाधा उत्पन्न हो सके।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य चाहे वह चीनी मिल हो, पीजीआई, कृषि विश्वविद्यालय सहित तमाम वे विकास कार्य जो जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।भारतीय जनता पार्टी उसे सुनियोजित तरीके से या तो बंद करने की तैयारी में है या निजी हाथों में सौंपना चाहती है। दिल्ली सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ भाषणों तक ही सीमित है, बजट में किसानों, बेरोजगारों, बुनकरों के लिए कोई योजना नहीं है। भाजपा की दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपये की हालत पतली हो गई।बिजली निगम का निजीकरण गलत कदम
कांग्रेस सरकार के दौरान रुपये की हालत को लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में यह कहा जाता था कि रुपये का गिरना देश की हालत बयां कर रहा है। आज गिरते रुपये पर उनकी जुबान बंद है, देश पर कई गुना कर्ज भी बढ़ गया है। बिजली निगम का निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर सपा सांसद ने कहा कि यह सरकार का यह गलत कदम है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई उड़ान योजना को भी जनपद में बंद कर दिया गया दिल्ली में भगदड़ की हो जांच
दिल्ली स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे पर उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। मामले में सरकार को जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि महाकुंभ पूरी तरह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की निगरानी में है, जिसने हादसे को अंजाम दिया है उनकी पहचान कर कार्रवाई करें। महाकुंभ में आने वाले भीड़ की आंकड़ा उनके पास है, लेकिन हादसे में हुई मौत और लापता लोगों का आंकड़ा बताने में वे अक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *