खबर आजमगढ़ से है जहां हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अलवल आजमगढ़ का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए मुख्य अतिथि वह प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से सभी आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया गया इसके बाद स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा कार्यक्रम को आगे बढाते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देश के अन्य कोने-कोने की संस्कृति नृत्य व गायन को प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया वहीं इस मौके पर जनपद के प्रतिष्ठित लोग व स्कूल के बच्चों के अभिभावक शिक्षक के साथ पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा वही कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि और अन्य लोगों ने बच्चों द्वारा दी गई संस्कृत प्रस्तुति की बहुत ही सराहना की वही इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मैनेजर सीताराम पांडे ने कहा कि हमारे स्कूल का आज वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है जिस मौके पर बच्चों द्वारा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह पहले से तो था ही लेकिन आज बच्चों ने वार्षिक उत्सव के मौके पर जिस तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है

वह अतुलनीय है उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल में यह कार्यक्रम हर साल होता है इसमें बच्चे अपना हुनर दिखाते हैं और उत्साह के साथ स्कूल वार्षिकोत्सव मनाते हैं उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम स्कूल द्वारा इसलिए कराया जाता है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को नृत्य व गायन के द्वारा बच्चों ने प्रस्तुति दी साथ ही उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया कि यदि कोई भी बच्चों में कमी रह जाती है तो विद्यालय प्रबंधन वह टीचरों से अवगत जरूर कराए जिस की बच्चों को शिक्षा के साथ ही सर्वांगीण विकास विद्यालय परिवार द्वारा कराया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *