ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 19 फरवरी को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर फिरोजपुर सड़क के किनारे जर्जर भवन से मु0अ0सं0 36/25 धारा 305 बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार पुत्र रामआशीष निवासी मुंगेसर थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 03 बोरी गेहूँ व 13 बोरी चावल व एक अदद रिक्शा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में धारा 331(4),317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. सत्येन्द्र कुमार पुत्र रामआशीष निवासी मुंगेसर थाना घोसी जनपद मऊ ।
*बरामदगी–*
1. कुल 03 बोरी गेहूँ व 13 बोरी चावल सभी बोरियों पर उ0प्र0 सरकार खाद्य एवं रसद विभाग लिखा हुआ ।
2. 01 अदद रिक्शा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *