थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से 17 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को किया गया बरामद

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

 पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/25, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए टिकरी मोड़ तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों-01.बब्बन यादव पुत्र सहाय यादव नि0 ग्राम अहिरनपुरवा जगदीशपुर कटरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, 02. विकास यादव पुत्र मुनिराज नि0 ग्राम अहिरनपुरवा जगदीशपुर कटरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशान देही से 17 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।

दिनांक 19.02.2025 की रात्रि थानाध्यक्ष वजीरगंज मय हमराह फोर्स के साथ वाहन चोरी पर नियंत्रण एवं चोरी गयी मोटरसाईकिलों की बरामदगी व चोरो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ वजीरगंज की तरफ से टिकरी मोड़ की तरफ आ रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा टिकरीमोड़ के पास बैरिकेडिंग कर 02 वाहन चोरों-01. बब्बन यादव पुत्र सहाय यादव, 02. विकास यादव पुत्र मुनिराज, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों की निशानदेही से टिकरी जंगल से 15 अदद चोरी की अन्य मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने हेतु जनपद गोण्डा, बस्ती, अयोध्या व अन्य जनपदों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है तथा इन मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट बदलकर तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांव देहात के लोगों को अपनी मोटरसाईकिल बताकर बेच देते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. बब्बन यादव पुत्र सहाय यादव नि0 ग्राम अहिरनपुरवा जगदीशपुर कटरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

02. विकास यादव पुत्र मुनिराज नि0 ग्राम अहिरनपुरवा जगदीशपुर कटरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-11/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीगंज जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-666/24, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0सं0-718/24, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

04. मु0अ0सं0-407/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

05. मु0अ0सं0-54/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

06. मु0अ0सं0-179/24, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-36/2025, धारा 317(2),317(4),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 17 अदद चोरी की मोटरसाईकिलें।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. अभय सिंह थानाध्यक्ष वजीरगंज।

02. उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी।

03. उ0नि0 ब्रजेश कुमार।

04. हे0का0 गिरिजेश यादव।

05. हे0का0 आनन्द सिंह।

06. हे0का0 अनिल कुमार।

07. हे0का0 रावत यादव।

08. हे0का0 विनोद सोनी।

09. का0 भूपेन्द्र।

10. का0 राजन कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *