संवाददाता गंगा प्रकाश त्यागी 

आज़मगढ़  में रेलवे विभाग में तैनात जेई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे द्वारा खोदे गए गड्ढे में शनिवार को मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी जिले के सेंट्रल रोड निवासी मुरली मनोहर आज़मगढ़ जिले में रेलवे विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। वे एक दिन पूर्व आचानक से लापता हो गए थे। पल्हनी ब्लाक के पास बने रेलवे के आवास में रह रहे उनके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गईं लेकिन जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को भी परिजन उनको तलाश कर रहे थे कि निर्माणाधीन बेलाइस ओवरब्रिज के पास रेलवे के द्वारा खोदे गए करीब 20 फिट गहरे गड्डे में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *