ब्यूरो रिपोर्ट देवेंद्र कुशवाहा 

मऊ जिले में कल सोमवार 24 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां हुई पूरी

स्टेटिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगे परीक्षा केंद्र

नकल विहीन परीक्षा के लिए किए गए फूल प्रूफ बंदोबस्त

24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक दो पालियों में आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक और द्वितीय पाली में 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी संपन्न

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

 

बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम परीक्षा केदो पर पर्याप्त संख्या में की गई है पुलिस बल की तैनाती

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यू.पी. बोर्ड परीक्षा दिनांक 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 135 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 135 केंद्र व्यवस्थापक एवं 135 वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।

हाईस्कूल की परीक्षा में कुल- 39259 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल- 40463 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, इस प्रकार कुल 79722 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *