Editor by Amit Gautam

आजमगढ़, 23 फरवरी 2025: शहर के हाफिजपुर स्थित सन बीम ग्रीन्स मैरिज लॉन  का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह मैरिज हॉल शहर का पहला ऐसा लग्जरी स्थल है, जो अपनी भव्यता और सुविधाओं के कारण चर्चा का विषय बन गया है। उद्घाटन के मौके पर शहर के प्रमुख लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान,शहजाद अहमद और मंजर मंसूर ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस हॉल में गेस्ट हाउस, ग्राउंड पार्किंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह आयोजन स्थल शहर में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है।

समारोह में अरविंद अग्रवाल,प्रमोद यादव(ब्लॉक प्रमुख),अवनीश चौहान,राजू लियाकत,जोरार खान पप्पू यादव,पल्लू पांडे,दुर्गा यादव,जुल्फेकार नसीम उर्फ मोल्डी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस मैरिज हॉल के उद्घाटन को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

सनबीम ग्रीन्स मैरिज लॉन का उद्घाटन इस क्षेत्र में एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जहाँ लोग अपनी शादी और अन्य सामाजिक आयोजनों को बड़े धूमधाम से मना सकेंगे। इसके विशाल परिसर और आधुनिक सुविधाएं, इसे एक आदर्श स्थल बना सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *