ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना मुहम्मदाबाद साइबर पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए अन्जान व्यक्ति के खाते मे गलती से भेजे गये, पीडित कौशल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी कादीपुर सुहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के कुल धनराशि 20,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना कोपागंज के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर से बचा जा सकता है।
बरामदकर्ता पुलिस टीम
अपराध निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उ0 नि0 विकास कुमार, उ0नि0 मंजेश, म0 आ0 प्रियंका मिश्रा व म0 आ0 शिवानी तिवारी थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।
