मेहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर ग्राम में चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। ग्राम प्रधान पति प्रहलाद यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

ग्राम प्रधान का कहना है कि 1994 से ही उनका विपक्षी पक्ष पलक धारी से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी पुराने विवाद के कारण उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

ग्राम प्रधान पति प्रहलाद यादव का स्पष्ट कहना है कि यदि दोनों पक्ष अपनी-अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करते, तो आज इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार का विवाद नहीं शुरू किया गया है, और वह हमेशा शांति और आपसी समझदारी का पक्षधर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *