संवाददाता धीरज वर्मा
फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित से हुआ 2023 बैच के विद्यार्थियों ने 2024 बैच के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया, नए बैच के छात्रों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए कॉलेज के प्राचार्य प्रो डा राय साहब यादव ने बताया कि हमारे देश के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहें तो शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की नींव रखी जाएगी,इस दौरान हुए सांस्कृतिक आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया इस मौके पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का भी चयन किया गया सुमित वर्मा मिस्टर फ्रेशर तन्नू यादव मिस फ्रेशर , कलश वर्मा मिस आइडियल, आशुतोष गौर मिस्टर आइडियल, हर्ष कुमार मौर्या सी आर,दुर्गेश कुमार मिश्रा बेस्ट परफॉर्मेंस,स्वाति शुक्ला बेस्ट मिमिक्री अवॉर्ड से सम्मानित किए गए।
