डॉक्टर ने हाथ के आपरेशन के लिए मांगे 18 हजार।

आजमगढ़, सरकार मरीजों के मुफ्त और बेहतर इलाज के लिए लाख जतन कर रही है योजनाएं चला रही है प्रचार प्रसार कर रही है। सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली मुक्त और बेहतर इलाज के नाम पर अवैध धन उगाही की जा रही है। सरकार के मंसूबे और साख पर मरीजो से की जाने वाली अवैध धन उगाही का ग्रहण लग जा रहा है। जिससे मरीज से इलाज व आपरेशन के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है।

जिला अस्पताल में, डॉक्टर द्वारा मरीज से ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने की शिकायतें आम हैं, जहाँ मरीज से इलाज ऑपरेशन के नाम पर रुपए वसूले जाने के आरोप लगे हैं।

मंडलीय अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर पर आपेरशन के नाम पर 18000 रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर कार्रवाई की मांग की है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी श्यामसिंह शर्मा 26 फरवरी को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। दाए हाथ फैक्चर है, उनका इलाज चल रहा है। वे छह मार्च को हड्डी के डॉक्टर को दिखाने के लिए मंडलीय जिला अस्पताल पहुंचे। श्यामसिंह शर्मा ने आरोप लगाया कि हड्डी के डॉक्टर को दिखाया जहां डॉक्टर ने दवा, जांच और एक्सरे लिखे। पीड़ित पूरी रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखी और हाथ में फैक्चर बताया। कहा कि तुम्हारा हाथ आपरेशन से सही होगा, आपरेशन का 18000 हजार रुपये लगेगा। पीड़ित ने अपने गरीबी का हवाला दिया और बताया कि मेरी आर्थिक स्थित खराब है। रुपए ना होने से उसका इलाज नहीं हो सका। सोमवार को पीड़ित जिलाधिकारी से मिल कर डॉक्टर पर कार्रवाई करने और नि:शुल्क उपचार और ऑपरेशन कराने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *