संवाददाता धीरज वर्मा
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की गई थी। राज्य में योगी सरकार ने होली से पहले 1.86 करोड़ लोगों को खास तोहफा देने की तैयारी चल रही थी। जिसमें सीएम योगी पात्र परिवारों को होली के त्योहार पर उज्जवला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा देने का वादा आज पूरे प्रदेश में पूरा किया गया है। जिसके क्रम में आज आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता सहित जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल के अध्यक्षता में लगभग 10 उज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर के मूल्य का चेक वितरण किया गया । जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने आजमगढ़ जनपद वासियों को होली की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
