यूपी के अलीगढ़ में दारोगा की लापरवाही से एक महिला की जान पर बन आई। शुक्रवार को महिला पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए कोतवाली गई थी। दारोगा की लापरवाही से अचानक से पिस्टल से गोली चल गई। गोली सीधे महिला के सिर में लगी और वो घायल होकर गिर पड़ी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
