कोतवाली पुलिस, पीआरवी और जनता के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिला अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़।

थाना कोतवाली क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्र द्वारा तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकिल प्रजापति निवासी जनपद आजमगढ़ हाईस्कूल परीक्षा देने आया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की कोतवाली टीम, पीआरवी तथा आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। संयुक्त प्रयास से छात्र को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *