सात दिन तक चली जनसुनवाई, गरीब कन्याओं व असहाय परिवारों को मिली राहत

आजमगढ़, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए 22 मार्च से 28 मार्च तक अपने आवास बाजबहादुर पर सात दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने विशेष रूप से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए कुल 4 लाख 45 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से वितरित की। इसके साथ ही कई गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए नकद सहयोग भी प्रदान किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली।

इस अवसर पर गुड्डू जमाली ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका सर्वोपरि कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग करना उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दरवाजे से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटे, यही उनकी प्राथमिकता है।

पूरे सप्ताह उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई और उनके इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

जनसुनवाई के दौरान सरिता जायसवाल, दीपक कुमार गौतम, नगीना, सुजीननिशा, शहनाज़, राम प्रसाद, चंद्रबली सरोज, संतोष यादव, ऊषा, वहीदा, रुकसाना, राजेश शर्मा, नियाज़ अहमद, सोहराब अहमद, इमामुद्दीन, लुबना आलम, असद अली, नफीस अहमद, जरीना हुसैन, बिगन दास, आरिब, अंजू लता मौर्या, हकीमुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *