पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव को मिली नई जिम्मेदारी, निष्ठा से निभाने का जताया संकल्प
स्थान: आजमगढ
सदर विधानसभा क्षेत्र के धर्मनपुर निवासी Ram Pyare Yadav को शीर्ष नेतृत्व द्वारा अंबेडकर नगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस सूचना के मिलते ही उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि श्री यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रभारी Ram Pyare Yadav ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
