भीषण गर्मी को देखते हुए महाविद्यालयों को बिजली पानी की व्यवस्था सहित दिए कई निर्देश, हर हाल में दौरान परीक्षा सीसीटीवी कैमरा ऑन रखें,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में चल रही सम-सेमेस्टर परीक्षाओं का बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कुलपति प्रो. संजीव कुमार का काफिला परीक्षा की सुचिता रखने के लिए निकाला। लालगंज क्षेत्र के श्री शारदा माता प्रसाद महाविद्यालय में पी.जी.के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कुलपति ने परीक्षार्थियों से वार्ता के क्रम में पूछा कि बिजली पानी एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था है परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सब की लगभग ठीक है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति जी प्रथम परीक्षा की सुचिता व व्यवस्था से प्रथम दृश्टया संतुष्ट दिखे परंतु महाविद्यालयो में संसाधनों को और बेहतर करने का सुझाव दिया।
कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए कई महाविद्यालय के औचक निरीक्षण किए, महाविद्यालयो में व्याप्त गंदगी प्रकाश की व्यवस्था न होना तथा दो एक महाविद्यालय में चहादिवारी ना पाए जाने पर यथा शीघ्र कमिर्यों को दूर करने का निर्देश दिया और यह भी निर्देश दिए की सीसीटीवी दौरान परीक्षा प्रतिपल ऑन रहनी चाहिए इसकी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही करने की जाएगी ।
सभी महाविद्यालय अनिवार्य रूप से परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र अपने सीसीटीवी कैमरे ऑन रखें, ताकि परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए महाविद्यालयों को समय-समय पर जो भी दिशा निर्देश जारी किए हैं उसका शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं.9452 44 5878
