आजमगढ़। IDBI Bank की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत संयुक्त प्राथमिक विद्यालय, श्री गंगा राय नगर क्षेत्र, आजमगढ़ में एक सामाजिक सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच केक एवं वेफर वितरित किए गए तथा विद्यालय को 32 टेबल-बेंच, 1 वाटर कूलर एवं 1 एयर कूलर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक आजमगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक श्री विकास शर्मा, बैंक अधिकारी श्रीमती स्वाती राय तथा मऊनाथ भंजन शाखा के शाखा प्रबंधक श्री अभिनव जायसवाल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रमा सिंह ने बैंक अधिकारियों का स्वागत करते हुए बैंक द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना की। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं गीता मिश्रा, कुमुद सिंह, अर्शी इश्तियाक एवं विनीता गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय का वातावरण अधिक सुविधाजनक बनेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं प्रसन्नता का विशेष माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *