ग्रीष्मकालीन अवकाश पर बच्चों ने उत्साह के साथ लिया मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा

आजमगढ़।

एस एन कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन) की छुट्टियाँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यालय द्वारा विशेष रूप से “आइसक्रीम डे सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया, जहां बच्चों को आइसक्रीम वितरित की गई। बच्चों ने स्वादिष्ट आइसक्रीम का आनंद लेते हुए छुट्टियों की शुरुआत खुशी और उल्लास के साथ की। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की मुस्कान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से एस एन कॉन्वेंट किंडरगार्डन, एस एन कॉन्वेंट स्कूल एवं एस एन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज तीनों कैंपस में बच्चों को आइसक्रीम वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सुरक्षित एवं आनंदमय ग्रीष्मकालीन अवकाश बिताने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य हरिओम सर, अरमान सर, मानस तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को सुखद, सुरक्षित एवं खुशहाल ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *