आजमगढ़। बिजली विभाग द्वारा शहर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सदावर्ती मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग के चीफ रामबाबू के निर्देश पर एसडीओ जेई एवं पूरी टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे और कई घरों की जांच की।

जांच के दौरान राधेमोहन गोयल पुत्र हरिओम गोयल के घर पर लगभग 2 लाख 23 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया मिला। चेकिंग के दौरान टीम को बिजली का बाईपास कनेक्शन भी मिला, जिसकी मौके पर वीडियोग्राफी कर अवैध तार काट दिया गया।

बिजली विभाग की टीम ने मोहल्ले के दर्जनों घरों में चेकिंग अभियान चलाया और उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराने की अपील की। विभाग ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी और बकाया बिल के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *