आज़मगढ़:आज़मगढ़ के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में सिविल लाइन में ब्यूटी, हेयर और स्किन केयर की आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘नेचुरल यूनिसेक्स सैलून’ का भव्य उद्घाटन आज संपन्न हुआ। इस नए आउटलेट का उद्देश्य शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य सेवाएं और प्रीमियम ग्रूमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करना है।

अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ टीम नए सैलून के लॉन्च के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन करने पहुंची क्लस्टर मैनेजर सह ट्रेनर पूजा झा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज़मगढ़ में एक ऐसे सैलून की जरूरत थी जो हाइजीन, क्वालिटी और आधुनिक ट्रेंड्स का सही मिश्रण पेश कर सके। ‘नेचुरल यूनिसेक्स सैलून’ में हमने न केवल बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, बल्कि दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट्स की टीम को भी जोड़ा है।”

उन्होंने आगे बताया कि यह सैलून महिला और पुरुष दोनों के लिए सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे-हेयर केयर,एडवांस हेयर कटिंग, स्टाइलिंग, ग्लोबल हेयर कलरिंग, केराटिन स्मूदनिंग, हेयर स्पा,स्किन केयर,प्रीमियम फेशियल, डीटैन, ग्लो ट्रीटमेंट्स और स्किन थेरेपी,ब्राइडल और ग्रूम मेकअप शादी और विशेष अवसरों के लिए एक्सपर्ट मेकअप आर्टिस्ट्स द्वारा कस्टमाइज्ड लुक,ग्रूमिंग सर्विसेज ,मैनीक्योर, पेडीक्योर, शेविंग स्टाइलिंग और बॉडी ग्रूमिंग आज सेवाएं उपलब्ध है।

उद्घाटन के विशेष ऑफर्स

लॉन्चिंग के इस खास मौके पर सैलून प्रबंधन ने आज़मगढ़ के ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर्स की घोषणा की है। शुरुआती कुछ दिनों के लिए ग्राहकों को सभी प्रमुख सेवाओं पर आकर्षक डिस्काउंट और विशेष कॉम्बो पैकेजेस दिए जा रहे हैं। सुरक्षा और स्वच्छता

सैलून में स्वच्छता और सुरक्षा के वैश्विक मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी टूल्स को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है और ग्राहकों को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल देने के लिए सैलून की टीम प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *