आजमगढ़ । दिनांक 11 जुलाई 26 देर शाम जनपद के श्री साईं होटल सभागार में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जिला ईकाई की पूर्व नियोजित बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र पर संयुक्तरूप से पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके पश्चात कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए श्री परशुराम सिंह जी के द्वारा यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जीसी श्रीवास्तव जी के मनोनयन प्रस्ताव से सबको अवगत कराया एवं जिलाध्यक्ष पद हेतु उपस्थित सभी सदस्यों के सुझाव मांगे पुनीत के नाम पर सर्वसम्मति बनी एवं सबने हाथ उठाकर प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन प्रस्ताव पर सहमति जताई। उसके बाद सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों हेतु क्रमशः निम्न लोगों के नाम पर सर्वसहमति बनी

1- मंडल संगठन मंत्री जगदंबा उपाध्याय

2- जिला संगठन मंत्री श्रीमती पूजा सिंह

3- जिला महामंत्री श्री परशुराम सिंह

3- जिला सह मंत्री सन्तोष राय

4- जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र पाण्डेय

5- जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी

6- जिला उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार पाण्डेय

7- जिला प्रवक्ता श्री अभय तिवारी के नाम पर मुहर लगी सभी चयनित सदस्यों की सूची प्रदेश के संज्ञान में दी गई

जिला ईकाई कार्यकारिणी गठन के पश्चात सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण को फूल माला पहनाकर पुष्प गुच्छ बुके देकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रमुख रूप से उपस्थित रही डॉक्टर सिद्धेश्वर शर्मा,

अरविन्द चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार साबू आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *