इंडियन रोटी बैंक करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बैठक में बनी रणनीति

डीडीयू नगर/चंदौली। जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत इंडियन रोटी बैंक, मुगलसराय-चंदौली की टीम द्वारा जल्द ही एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को संस्था के कैंप कार्यालय कसाब महाल में अध्यक्ष, प्रमुख स्वास्थ्य सलाहकार एवं सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण का अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्यों से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की गई।

संस्था के प्रमुख स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. हाजी हुजैफा ने बताया कि इंडियन रोटी बैंक की ओर से शीघ्र ही निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान एवं महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने सभी सदस्यों से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. हाजी हुजैफा, मोहसिन आजम, फरमान अहमद, फैयाज अंसारी, शादाब खान, एस. फाजिल, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख, सरफराज अहमद, मोहम्मद रशीद, तैय्यब, शाकिब, जकी, सोनू, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफकत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफराज, सलामुद्दीन, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैजान, सौरभ सिंह, फैज आलम, मस्तान अहमद, हयात, फैसल, अमिताभ, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता एवं जनसेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

रिपोर्ट : AKC 18 LIVE NEWS | डीडीयू नगर ब्यूरो

#IndianRotiBank #Mughalsarai #Chandauli #MedicalCamp #FreeHealthCamp #SocialService #DDUNagar #AKC18LiveNews #BloodSugar #HealthCheckup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *