मऊ। सोमवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तथा भाजपा की महिला नेत्री ने भाजपा के एक बड़े नेता पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता ने न केवल एक माह तक उसे धरा धमका कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे उसके द्वारा उसे ब्लैकमेल करने के तौर पर प्रयोग किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्य है।बताया कि जूलाई 2023 में उसकी मुलाकत भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक अजीत सिंह से हुई।आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने विश्वास में लेकर उसे घोसी में किराये के मकान में बुलाया।जहां पर उसके द्वारा नशीली पदार्थ का उपयोग करके शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिए और धमकी देकर अपने रूम में बुलाकर एक महीने तक लगातार बलात्कार करता रहा।इसका जब वह विरोध करती थी तो भाजपा नेता द्वारा उसे धमकी देने के साथ ही मारने पीटने लगते था।बताया कि इसको लेकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर बीते रविवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में सीओ घोसी गणेशदत्त मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में वह अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लगी ड्यूटी में है। मामला उनके संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *