14 लेखपालो सहित पांच राजस्व निरीक्षको का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने अविवादित वरासत के प्रकरणों में समय सीमा के उपरांत लंबित आवेदन पत्रों के कारण 14 लेखपालों सहित पांच राजस्व निरीक्षकों का जनवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। विगत दिन हुई समीक्षा बैठक के दौरान अविवादित वरासत के प्रकरणों में भी समय सीमा का अनुपालन न करने का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की।जिन लेखपालों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं, उनमें तहसील मोहम्मदाबाद गोहना से स्वामीनाथ लेखपाल मंडल खुशामदपुर ग्राम बरडीहा एवं चक सुरहुरपुर, रामसमुझ लेखपाल मंडल नगरीपार ग्राम तुलसीपुर कोढवा, सर्वेश सिंह लेखपाल मंडल अमरिया ग्राम अमरिहा, कतवारू लेखपाल मंडल बरबोझी ग्राम चक बरबोझी एवं सलेमपुर, रामजन्म सिंह लेखपाल मंडल बंदी घाट ग्राम बंदी घाट,तहसील घोसी से लेखपाल रितेश गौर लेखपाल मंडल दादनपुर अहिरौली ग्राम मुस्तफाबाद, तहसील मधुबन से अरुणेंद्र यादव लेखपाल मंडल परसिया केशोपुर ग्राम परसिया केशोपुर एवं बेलाग दायनपट्टी तथा तहसील सदर से मनीष श्रीवास्तव लेखपाल मंडल बडागांव ग्राम बडागांव एवम् पकड़ौवा,वैभव सिंह लेखपाल मंडल अदरी ग्राम अदरी, पंकज प्रजापति लेखपाल मंडल कुतुबपुर ग्राम अनुपार, राजेश यादव लेखपाल मंडल ताजपुर ग्राम उस्मानपुर, भुवाल यादव लेखपाल मंडल वैजापुर एवं भार ग्राम कासिमपुर एवं बाबुआपुर, अखिलेश कुमार लेखपाल मंडल कुड़वा ग्राम मोहन सराय, अतुल राय लेखपाल मंडल समोगर ग्राम समोगर शामिल हैं। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक स्तर पर अविवादित वरासत के प्रकरणों में समय सीमा के उपरांत भी लंबित आवेदन पत्र पाए जाने पर जिन पांच राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें राजेश सिंह राजस्व निरीक्षक मंडल अयिलख ग्राम अयिलख,राम भरोसे चौहान राजस्व निरीक्षक मंडल कैथवली ग्राम पहाड़पुर, प्रकाश सिंह बादल राजस्व निरीक्षक मंडल अरेला, भुजही, खुशामदपुर, गोलिबपुर, टड़वा चौबेपुर,ग्राम अरेला, भुजही, मोहिउद्दीनपुर, रैकड, बरडीहा, अठगोड़ा, टड़वा चौबेपुर, विजय सिंह राजस्व निरीक्षक मंडल ताजपुर एवम् देवखरी ग्राम जमीन काजी हसन एवं भीखामपुर तथा महेंद्र कुमार राजस्व निरीक्षक मंडल कोठिया ग्राम कोठिया शामिल हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अविवादित वरासत के प्रकरणों में भी समय के अंतर्गत कार्रवाई न करने पर माह जनवरी का वेतन रोकने के आदेश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *