आज नवागत जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र द्वारा नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन में गायघाट स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में गायों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थल में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान गौशाला की साफ सफाई एवं गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसे एवं चारे की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए बीमार पशुओं का इलाज करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर की भी जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशाला में कर्मचारियों की सिफ्टवार ड्यूटी लगाकर गौशालाओं की सभी व्यवस्था सुनिश्चित रखे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा की स्थिति में संबंध के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
