जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सभरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वावधान में यू०पी० कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 से 18 फरवरी 2024 तक जिला खेल कार्यालय देवरिया में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला खेल कार्यालय मऊ द्वारा जनपदीय चयन / ट्रायल्स दिनांक 12 फरवरी, 2024 को डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में अपरान्ह 02:00 किया जायेगा। उक्त चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालिका कुश्ती खिलाड़ियों की जन्मतिथि आयुवर्ग 2003, 2004, 2005 जबकि 2006 में जन्में खिलाडी चिकित्सक अथवा माता-पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकते है। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट / नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले स्तर पर चयनित जूनियर बालिका कुश्ती खिलाड़ी दिनांक 13 फरवरी, 2024 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित मण्डलीय चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।

*भार श्रेणी- 50/53/55/57/59/62/65/88/72/76 किग्रा0 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ की जिला / मण्डल टीम का चयन*

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 22 फरवरी, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जनपदीय चयन / ट्रायल्स दिनांक 12 फरवरी, 2024 को डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोट्स स्टेडियम, मऊ में अपरान्ह 02:00 बजे से किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। उक्त चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक हाकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2005 के बाद की होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट / नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले स्तर पर चयनित जूनियर बालक हाकी खिलाड़ी दिनांक 13 फरवरी, 2024 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित मण्डलीय चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *