• ब्यूरो हामिद अली
    गोण्डा। पूर्वी हिंदुस्तान की प्रसिद्ध ख़ानकाह दरबारे आलिया मीनाईया गोण्डा में मख्दूम हजरत इकराम मीना शाह का तीन दिवसीय 55वां उर्स की शुरूआत रविवार बाद नमाज़े जोहर हुजूर पैगम्बर साहब, मौला अली, हसनैन करीमैन,हुजूर गौसे आज़म की मुए मुबारक(पवित्र बाल) की जियारत के साथ की जायेगी और रात में जल्सा ए ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम होगा। सोमवार सुबह 10 बजे कुल शरीफ दुआ की महफिल और शाम चार बजे से गागर चादर का जुलूस और रात में महफिले शमा(कव्वाली) का प्रोग्राम होगा। मंगलवार को बाद नमाज़े फज्र मज़ार शरीफ का गुस्ल उसके बाद आखिरी फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा। खानक़ाह के खादिम तबरेज आलम मीनाई ने बताया कि उर्स मेें उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात आदि के विभिन्न शहरों से जायरीन शिरकत करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *