बब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा/अपहृता को पतारसी-सुरागरसी कर बरामद किया गया।
दिनांक 27.10.2023 गुमशुदा लड़की अपने घर से कही चली गयी थी और घर नही लौटी थी। जिसके सम्बन्ध में गुमशुदा लड़की की मां द्वारा थाना को0नगर में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 933/23, धारा 363 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी टीम
उ0नि0 पिंटू कुमार मय टीम।
