संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज शुक्रवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर महिला अस्पताल बालनिकेतन के पास से अभियुक्तगण अमन गुप्ता पुत्र दुखन्ती गुप्ता निवासी डोमनपुरा तेलायाना, सरफराज पुत्र अजीजुलहसन निवासी औरगांबाद थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ के कब्जे से चोरी के एक अदद मोबाईलफोन सैमसंग व 02 अदद तमन्चा तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 206/24 धारा 379 भादवि से संबंधित पाये गये उक्त अभियोग में धारा 411 की बढोत्तरी किया गया । तथा मु0अ0सं0 209,210/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *