आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव में रविवार को जमीन पैमाइश के दौरान एक युवक ने पैमाइश का विरोध जताते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व नायब तहसीलदार ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने युवक को थप्पड़ मारा और पुलिस से डंडा छीन उस पर ताना। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं रानी की सराय थाने की पुलिस युवक को थाने पर लाई और उसका शांतिभंग में चालान करने जा रही।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी को लेकर रविवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ गांव में पहुंची। राजस्व टीम जमीन की पैमाइश कर रही थी। इस बीच कोटवा गांव के संदीप उपाध्याय पुत्र पुजारी उपाध्याय भी मौजूद थे। उन्होंने पैमाइश गलत तरीके से करने का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इतने में वहां मौजूद पुलिस ने संदीप को पकड़ लिया और थाने लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *