संवाददाता प्रीतम सेठ 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव के दो बच्चे सोमवार को गांव के पूरब दिशा मे स्थित एक बाहा में स्नान करने दोपहर को गए और घर वापस नही आए तो गांव के ही गोविंद यादव ने बाहा के पास देखा कि कपड़े बाहर पड़े है तो शंका होने पर पानी में तलाशना शुरु किया तो दोनों बच्चे पानी के अंदर मिले जिसमें युगांशु (ओम) सिंह 10 वर्ष पुत्र अखंड प्रताप सिंह व प्रांजल यादव (मोदी) 9 वर्ष पुत्र गोविंद यादव दोनों गारोपुर गांव निवासी हैं।

विद्यालय से घर आने के बाद दोनों गांव से पूरब तरफ करीब 300 मीटर दूर स्थित बाहा मे नहाने चले गये। जहां पर डूब गये। लोगों ने दोनो बच्चों को इलाज हेतु फुलेश स्थित एक हास्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मृत दोनों बच्चों के घर कोहराम मच गया। मृतक युगांशु (ओम ) सिंह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था, जो प्राथमिक विद्यालय गारोपुर में कक्षा पांचवी का छात्र था, पिता परिवार के भरण पोषण हेतु मुंबई में रहते हैं, जो इस समय मुंबई में ही है। एवं मृतक प्रांजल दो भाइयों में सबसे छोटा था, जो प्राथमिक विद्यालय गारोपुर में कक्षा 3 में पढ़ता था जो दो दिन पूर्व गर्मी की छुट्टी बिताकर अपने ननिहाल शेरजहांपुर से घर गारोपुर आया था, मृत दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे।

सूचना पर दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार फुलेश स्थित हास्पिटल पहुंच कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार मार्टिनगंज राजू कुमार, व हल्का लेखपाल वरुण कुमार हास्पिटल पर पहुंच गये। स्वजनो के पोस्टमार्टम करने से मना करने पर पंचनामा कर पुलिस ने शव को स्वजनो को सौंप दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *