देवेंद्र कुशवाहा मऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज शुक्रवार को जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज मऊ, मुस्लिम इण्टर कॉलेज व डीएवी इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद अजय विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *