अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का व्यापार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रेवारी पंचायत भवन के पास से अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने के आरोपी अभियुक्त राजा भईया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 अदद बोटा सागौन की लकड़ी मय 01 अदद ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 करनैलगंज में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
