पारिवारिक कार्यक्रम में व्यवधान डालने व मना करने पर तमंचा से फायर कर जानलेवा हमला करने के 03 आरोपी अभियुक्तगण गिरफ्तार
ब्यूरो हामिद अली
दिनांक 13.11.2023 को रजित राम शर्मा पुत्र स्व0 रामकेदार निवासी ग्राम दत्तनगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ने सूचना दिया की दिनाकं 12.11.2023 को मेरे लड़के की बरही में गीतसंगीत कार्यक्रम के दौरान बगल गाँव के कुछ लोगो द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान डाल रहे थे। मना करने पर उक्त लोगो द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचा फायर कर दिया। व मारपीट के दौरान चोटे भी आयी है उक्त सूचना पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए गए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 14.11.2023 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अभियुक्तगण 01. सुनील कुमार 02. महेश पुत्र जिलाजीत यादव 03. सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर सुनील कुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा व 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
