अंबारी आजमगढ़| फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी चौकी अंतर्गत लगातार सब्जी मंडी में किसानों के साथ घटित हो रही चोरी की कई घटनाएं।
बतादेकि कुछ दिन पहले दो किसानों की साइकल पर चोरों ने हाथ साफ किए, पिछले मंदी के दिन चोरों ने एक किसान की ठेले को ही गायब कर दिया, यह ठेला कासिमपुर रास्ते पर लगाकर किसान मंदी में सब्जी बेचने आया पर तुरन्त कुछ समय बाद ठेला अपने जगह से नादरत रहा। बडी खोजबीन के बाद भी ठेले का कोई सुराग नहीं मिला । किसान और उसका परिवार बडी देरी तक अंबारी के आस पास खोजता रहा पर कही भी ठेले का पता नही चला अंत में निराशा होकर किसान अपने घर को चला गया।
बतादें कि इन चोरी की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
