आजमगढ़ तहसील मार्टिनगंज के बरौना गांव में बिजली विभाग द्वारा एक कैंप लगाया गया जिसमें कई उपभोक्ता बिजली से हो रही परेशानियां को लेकर कैंप पर गए जहां पर कोई सुनवाई नहीं बिजली कर्मचारी नहीं निभा रहे हैं अपनी ड्यूटी जिनका काम होता है बिल को निकाल कर उपभोक्ता को देना जो हर महीने करना चाहिए लेकिन कर्मचारी हर महीने बिजली बिल नहीं निकलते और दो-तीन महीने में एक बार आते हैं जिससे बिजली का बिल ज्यादा हो जाता है जिसके कारण उपभोक्ता को बिजली बिल भरने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है कु छ उपभोक्ता हर महीने बिल जमा करते हैं लेकिन उनकी बिल भी बढ़कर आती है ऑनलाइन बिल तो जमा कर देते हैं लेकिन रीडिंग नहीं काटते ऐसे ऐसे कर्मचारी हैं जो मीटर भी नहीं देखते और बिल बना देते हैं जिसे उपभोक्ता द्वारा जमा कर दिया जाता है कर्मचारी की लापरवाही से बिजली बिल बढ़कर आता है जब उनसे कहा जाता है तो कहते हैं एप्लीकेशन लिखकर जेई साहब को दो इस तरह उपभोक्ता कई चक्कर दौड़ता है फिर भी उनका काम नहीं होता बिजली बिल ना जमा करने पर तार काट दिए जाते हैं फिर इस उपभोक्ता से तीन-चार सौ रुपए लेकर तार को जोड़ दिया जाता है ऐसे ही बिजली विभाग में भ्रष्टाचार घूसखोरी होती है जिनके पास ऐसी फ्रिज कुलर तमाम इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलती हैं उनका भी बिल और जो केवल बल्ब और पंखे चलते हैं उनका भी बिल बराबर आता है बिल जमा करने पर भी रीडिंग नहीं कटती इसका जिम्मेदार कौन बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मेरा निवेदन है की ऐसे लोगों की जांच करें वह उन्हें नियम से ड्यूटी करने के लिए प्रेशर बनाएं ताकि लोगों की समस्या का निवारण हो सके
अमजद पत्रकार
कैमरामैन अलका
