आजमगढ़। यूपीपीसीएल में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति के आश्वासन व फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस मामले में शहर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर गांव निवासी हरि शंकर जायसवाल ने शनिवार को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके पुत्र आशुतोष कुमार जायसवाल को यूपीपीसीएल में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक कागजात को लिया और आश्वासन दिया कि साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति पैरवी करके करवा देंगे। नौ नवंबर 2024 को ड्रॉप्ट बनवाने और पैरवी खर्च के लिए दस हजार रुपये लिए। इसके बाद लखनऊ बुलाया गया। पैरवी के नाम पर उनसे दोबार 50 हजार रुपये लिए गए। साथ ही सर्विस बुक पर हस्ताक्षर व उंगलियों के निशान लिए। इसके बाद कहा कि मेडिकल करा कर आइएगा और पुलिस वेरिफिकेशन जाएगी तो उसे भी करा लीजिएगा। इसके बाद यहां आने पर आपकी ज्वाइनिंग होगी। इसके बाद उनसे तीसरी बार एक लाख 40 हजार रुपये की मांग की तो पीड़ित ने कहा ज्वाइनिंग होने के बाद एक लाख 40 हजार रुपये लीजिएगा। इतनी बात कह कर वह चले आएं। बार-बार दबाव बनाने पर उन्हें पीड़ित ने 50 हजार और उनके पुत्र ने 90 हजार रुपये भेज दिए। जब वह ज्वाइनिंग की बात करने लगे तो उक्त आरोपियों ने इधर-उधर की बात बनाकर टालमटोल करने लगे। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अभी मेरे संज्ञान में नहीं है
