चोरी के सामान संग चार अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार।
चारो के खिलाफ मऊ, मोहम्मदाबाद और अंबेडकर नगर में दर्ज है कई संगीन मुकदमें।
आजमगढ़ मुबारकपुर और सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को चोरी की घटनाओं का राजफाश किया है। 20 लाख कीमत की सामान संग अंतरजनपदीय गिरोह के चार आरोपित मुबारकपुर ओझौली के सोनू उर्फ अन्नू सोनकर और शहर कोवताली के शेखपुरा के शेरु चौहान, सिकरौरा के सूरज कुमार, ,सलेमपुर के रितिक चौहान को शाहगढ़ जमुड़ी बार्डर से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के 20 लाख कीमत के सामान और पिकअप बरामद किया है। चोरो के खिलाफ अंबेडकर नगर और मऊ, मोहम्मदाबाद थाने में कई मुकदमें दर्ज है।
सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी के अनुसार दिन में ही मूसेपुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की शाहगढ़ जमुड़ी बार्डर के पास डीजे का सामान चुराने वाले अंतरजनपदीय चोर पिकअप में डीजे का सामान लेकर कार से मोहम्मदाबाद बेचने जाने वाले है। पुलिस ने मुबारकपुर थाना प्रभारी से संर्पक कर जाल बिछाया और सभी को मौके से घेर कर गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से बीस लाख कीमत के 16 डीजे मशीन,दो मूविंग लाइट, 20 मिनी स्पीकर,स्कार्पियो गाड़ी और पिकअप बरामद किया है। हालाकि पुलिस चोरी की घटना में शामिल उनके और साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में आरोपित शहर कोतवाली के शेखपुरा निवासी शुरु चौहान ने बताया कि चोरी की घटना से पहले उस स्थान की साथियों संग रेकी की जाती थी उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। नरौली स्थित गुप्ता डीजे की दुकान पर मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के भाटकोल निवासी सुधीर चौहान, बलरामपुर के रोहित चौहान और सवरुपुर के सचिन चौहान ने स्कार्पियों से दुकान में चोरी किए थे। उधर मुबारकपुर के ओझौली निवासी सोनू उर्फ अन्नू सोनकर और रितिक चौहान ने बताया कि अपने साथी सूरज कुमार उर्फ निरहू,शेरु, सुधीर और रोहित, सचिन और सुरेश सोनकर के साथ मिलकर मेंहनगर के देवरिया स्थित डीजे की दुकान में चोरी किया गया था। इसके बाद मोहम्मदाबाद गोहना से जमीन बरामदपुर साउंड सर्विस की दुकान से सामान चोरी किए थे। जिसे हम लोग बेचने के लिए जा रहे थे कि पकड़े गए। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम सभी लोग मिलकर चोरी करते हैं और चोरी किये हुए सामान को सस्ते दामों में ग्राहकों को बेच देते हैं व अपना जीवकोपार्जन करते हैं।
